Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›विदेश›अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर जमाया कब्जा; हाउस में भी बहुमत के करीब

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर जमाया कब्जा; हाउस में भी बहुमत के करीब

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेट्स ने सीनेट का नियंत्रण हासिल कर लिया है और हाउस में भी बहुमत के करीब हैं। टेक्सास में जीना हिनोजोसा की जीत से राज्य को पहली लैटिना गवर्नर मिलने जा रही हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
4 Nov 2026
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर जमाया कब्जा; हाउस में भी बहुमत के करीब
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर कब्जा किया।

US Midterm Election Results: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी उसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है। हालांकि, निचले सदन के सभी नतीजे अभी सामने नहीं आए हैं। इन चुनावों में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के साथ 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी वोटिंग हुई। नतीजों के बाद डेमोक्रेट्स ने कई अहम राज्यों में जीत दर्ज की है। टेक्सास में जीना हिनोजोसा राज्य की पहली लैटिना गवर्नर बनने जा रही हैं।

सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट में कुल 100 सीटें हैं। इस बार 35 सीटों पर चुनाव हुआ। चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के पास 53, डेमोक्रेट्स के पास 45 और दो निर्दलीय सांसद थे, जो डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करते हैं।

नतीजों में डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी से कई अहम सीटें अपने नाम कीं। पार्टी ने सीनेट का नियंत्रण हासिल कर लिया है। इससे राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाना पहले के मुकाबले मुश्किल हो सकता है।

हाउस में भी बहुमत की दौड़ में डेमोक्रेट्स

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स अमेरिकी संसद का निचला सदन है। इसमें कुल 435 सीटें हैं और बहुमत के लिए 218 सीटें जरूरी हैं। इस बार सभी सीटों पर चुनाव हुआ है।

चुनाव के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी कई अहम मुकाबलों में आगे रही है और सदन में बहुमत हासिल करने की स्थिति में पहुंच गई है। हालांकि, कुछ सीटों पर मतगणना जारी रहने के कारण हाउस का अंतिम आंकड़ा अभी तय नहीं हुआ है।

टेक्सास में जीना हिनोजोसा की ऐतिहासिक जीत

बता दें, टेक्सास के गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जीना हिनोजोसा ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा गवर्नर ग्रेग एबॉट को हराया। इस जीत के साथ हिनोजोसा टेक्सास की पहली लैटिना गवर्नर बनेंगी।

लैटिना शब्द का इस्तेमाल लैटिन अमेरिकी मूल की महिलाओं के लिए किया जाता है। टेक्सास में लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा है। ऐसे में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार की जीत राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जा रही है।

ट्रम्प ने कहा- अब राजनीतिक पंडित बनूंगा

वहीं, चुनाव नतीजों के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अब वे राजनीतिक पंडित की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि वे उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों पर अपनी राय रखेंगे। ट्रम्प ने कहा कि वे चुनावी नतीजों का विश्लेषण करेंगे और बताएंगे कि किस उम्मीदवार को जीत या हार क्यों मिली।

डोनाल्ड ट्रम्प की सोशल मीडिया पोस्ट
डोनाल्ड ट्रम्प की सोशल मीडिया पोस्ट

कई राज्यों में डेमोक्रेट्स को मिली बढ़त

मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना और अन्य अहम राज्यों में जीत दर्ज की। टेक्सास में सीनेट और गवर्नर पद के नतीजे खास तौर पर चर्चा में रहे। नॉर्थ कैरोलिना में रॉय कूपर ने सीनेट का चुनाव जीतकर रिपब्लिकन पार्टी से सीट छीन ली। डेमोक्रेट्स की इन जीतों से अमेरिकी संसद में सत्ता का संतुलन बदल गया है।

संबंधित खबरें

'मुझे फांसी दे दो, ये मेरी नाकामी है...’ बांग्लादेश में खसरे से बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने आखिर क्यों मांगी सजा?

'मुझे फांसी दे दो, ये मेरी नाकामी है...’ बांग्लादेश में खसरे से बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने आखिर क्यों मांगी सजा?

विदेश
10 Nov 2026, 04:29 pm
ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप ने फिर जताया गर्व, कहा- मेरी वजह से बचा इजरायल और मिडिल ईस्ट

ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप ने फिर जताया गर्व, कहा- मेरी वजह से बचा इजरायल और मिडिल ईस्ट

विदेश
7 Nov 2026, 01:58 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पहली बार सजेगा महिला हॉकी का एशियाई मंच, 6 देशों की टीमें भिड़ेंगी; जानिए कितनी है एंट्री फीस

11 Nov 2026
मनोरंजन

ऑस्कर की रेस में शामिल हुए 'रामायण'! क्या भारत की दो फिल्मों को मिल सकता है मौका? जानिए पूरी प्रक्रिया

11 Nov 2026
देश

असम में एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

किसानों की बल्ले-बल्ले!  उज्जैन को CM मोहन यादव ने दी 1211 करोड़ की सौगात, जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा

10 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें