Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल

भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में भोपाल इस बार राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ से बाहर है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत MP के कई शहरों को सम्मान मिलने की उम्मीद है। आदमपुर खंती में पुराने कचरे का निपटान और मूल्यांकन प्रक्रिया राजधानी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
11 Nov 2026
भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल
भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड से बाहर

Swachh Survekshan 2025-26: मध्यप्रदेश के स्वच्छता अभियान के लिए इस बार अच्छी खबरों के बीच राजधानी भोपाल को झटका लगा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में प्रदेश के चार शहरों को सम्मान मिलने की उम्मीद है, लेकिन भोपाल इस बार अवॉर्ड की दौड़ में शामिल नहीं है। दूसरी ओर, इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को भी पुरस्कार मिल सकता है। पिछली बार भोपाल ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया था।

चर्चा में MP के 4 बड़े शहर

जानकारी के अनुसार, स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह में मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर के सम्मानित होने की संभावना है। इसके अलावा बुधनी, देपालपुर, देवास और सागर के नाम भी संभावित पुरस्कार पाने वाले शहरों में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस बार भोपाल को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है। पिछली रैंकिंग में देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर का स्थान हासिल करने वाली राजधानी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। बड़ी आबादी वाले शहरों की प्रमुख श्रेणी में भी भोपाल का नाम नहीं है।

सात साल की मेहनत के बाद मिली थी दूसरी रैंक

बता दें, भोपाल ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछली स्वच्छता रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया था। शहर को 12,500 में से 12,067 अंक मिले थे। इसके साथ ही राजधानी को कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में 7 स्टार रेटिंग और वाटर+ सिटी का दर्जा भी मिला था। लेकिन इस बार शहर की स्थिति बदल गई है। इसके पीछे आदमपुर छावनी में जमा पुराने कचरे के निपटान का मामला बड़ी वजह माना जा रहा है। यहां करीब 5 लाख टन पुराने कचरे के निस्तारण का काम अटका हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण भी चल रहा है।

सर्वे की दूसरी टीम नहीं पहुंचने से भी उठे सवाल

साथ ही, स्वच्छता मूल्यांकन के दौरान शहरों की जमीनी स्थिति जांचने के लिए अलग-अलग टीमें भेजी जानी थीं। जून-जुलाई में पहली टीम भोपाल पहुंची थी, लेकिन दूसरी टीम के आने का इंतजार बना रहा। नगर निगम के जिम्मेदारों का मानना है कि मूल्यांकन के दौरान निरीक्षण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने का असर प्रदर्शन पर पड़ा हो सकता है।

4751 से ज्यादा शहरों की 43 मानकों पर हुई जांच

स्वच्छ सर्वेक्षण का यह दसवां संस्करण है। इसमें देश के 4,751 से अधिक शहरों को शामिल किया गया। शहरों की सफाई व्यवस्था को केवल सड़कों की स्वच्छता तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि कचरा प्रबंधन से लेकर नागरिक सुविधाओं तक कई पहलुओं की पड़ताल हुई। मूल्यांकन के लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतक तय किए गए थे। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का अलगाव, कचरे का परिवहन और निपटान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सीवेज प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी और सफाई कर्मचारियों के कल्याण जैसे विषय शामिल रहे। देशभर में 3 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पूरी प्रक्रिया में डिजिटल सिस्टम और GPS आधारित निगरानी का इस्तेमाल किया गया।

बैरसिया में भोपाल निगम ने चलाया था सफाई अभियान

हालंकि, भोपाल नगर निगम ने मेंटर सिटी की भूमिका निभाते हुए बैरसिया में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए काम किया था। इसके तहत मुख्य सड़कों और बाजारों में धूल हटाने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें भेजी गई थीं। दुकानदारों को कूड़ेदान रखने और नागरिकों को घरों में गीले-सूखे कचरे को अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। इसके लिए थ्री-बिन सिस्टम अपनाने पर भी जोर दिया गया था। इसके बावजूद भोपाल-बैरसिया की जोड़ी को इस बार पुरस्कार समारोह में जगह नहीं मिलने की बात सामने आई है।

संबंधित खबरें

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:25 pm
बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:30 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें