Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›जब सोनिया गांधी ने PM बनने के लिए कह दी थी 'हां'! ‘Belonging: A Journey of Love’ में कई अनकहे किस्सों का हुआ खुलासा

जब सोनिया गांधी ने PM बनने के लिए कह दी थी 'हां'! ‘Belonging: A Journey of Love’ में कई अनकहे किस्सों का हुआ खुलासा

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में 2004 के उस राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र किया है, जब यूपीए की जीत के बाद सहयोगी दलों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए मनाया। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका इस फैसले के पक्ष में नहीं थे।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
10 Nov 2026
जब सोनिया गांधी ने PM बनने के लिए कह दी थी 'हां'! ‘Belonging: A Journey of Love’ में कई अनकहे किस्सों का हुआ खुलासा
नेता सोनिया गांधी

‘Belonging: A Journey of Love’ Launched:  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ बाजार में आ चुकी है। इस संस्मरण में उन्होंने अपने निजी जीवन, गांधी परिवार के अनुभवों और भारतीय राजनीति के कई अहम पड़ावों को शब्द दिए हैं। किताब का एक खास हिस्सा साल 2004 में प्रधानमंत्री पद को लेकर हुए घटनाक्रम पर केंद्रित है।

527 पेज की किताब में 7 चैप्टर

1.       पहला- लव एंड कोर्टशिप (प्रेम और प्रणय)

2.       दूसरा: फाइंडिंग माई वे (अपना मार्ग खोजना)

3.       तीसरा: ट्रिअंफ्स एंड डिफीट (विजय और पराजय)

4.       चौथा: राजीव एस प्राइम मिनिस्टर (प्रधाानमंत्री के रूप में राजीव)

5.       पांचवां: डिनाउंस एंड आफटरमेथ (परिणति और उसके बाद)

6.       छठवां: लीडिंग द कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व)

7.       सातवां: ट्वेंटी इयर्स ऑन (बीस साल बाद)

 गठबंधन के नेताओं ने एक घंटे तक मनाया

सोनिया गांधी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में यूपीए की जीत के बाद सहयोगी दलों के नेता उनके आवास पहुंचे थे। सभी चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालें। नेताओं ने करीब एक घंटे तक उन्हें मनाने की कोशिश की। सोनिया ने बताया कि लगातार आग्रह के बीच उनके मुंह से धीमे स्वर में 'ठीक है' निकल गया। नेताओं ने इसे उनकी मंजूरी मान लिया और उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

प्रियंका ने देखी मां पर बन रहे दबाव की स्थिति

किताब में सोनिया ने उस समय का पारिवारिक माहौल भी साझा किया है। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी उस दौरान खिड़की के पास खड़ी थीं। उन्होंने नेताओं को सोनिया पर लगातार दबाव डालते देखा। इसके बाद वह भावुक होकर राहुल गांधी के पास पहुंचीं। कुछ ही देर में राहुल और प्रियंका दोनों अपनी मां के पास आए। राहुल ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के लिए सहमति दे दी है। सोनिया ने स्पष्ट किया कि वह इस पद को स्वीकार नहीं करना चाहती थीं, लेकिन नेताओं के दबाव में उलझ गई थीं।

रातभर सोचने के बाद बदला फैसला

सोनिया गांधी ने लिखा कि उस रात उनके मन में कई सवाल चल रहे थे। एक ओर पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की उम्मीदें थीं, तो दूसरी ओर उन्हें आशंका थी कि उनके विदेशी मूल का मुद्दा फिर राजनीतिक विवाद का कारण बन सकता है। इस दौरान उन्हें राजीव गांधी की भी याद आई। काफी विचार करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने पुराने निर्णय पर कायम रहने का फैसला किया। सुबह उन्होंने राहुल को इसकी जानकारी दी। राहुल ने भी उनके इस निर्णय का समर्थन किया।

मनमोहन सिंह को चुना गया प्रधानमंत्री पद का चेहरा

सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में अपने फैसले को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनना कभी उनका व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया। इसी फैसले के साथ 2004 में प्रधानमंत्री पद को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों का अंत हुआ और मनमोहन सिंह ने देश की कमान संभाली।

किताब में निजी जिंदगी से लेकर राजनीतिक सफर तक

हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस संस्मरण में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण अनुभव दर्ज किए हैं। इसमें राजीव गांधी से पहली मुलाकात, परिवार के साथ बिताए पल, व्यक्तिगत दुख और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से जुड़े अनुभव शामिल हैं।

किताब के शुरुआती पन्नों में उन्होंने इसे राहुल, प्रियंका और अपने पोते-पोतियों रैहान व मिराया को समर्पित किया है। इसमें ऋग्वेद की एक ऋचा भी शामिल है, जिसका संदेश मिलकर चलने, एकजुट होकर सोचने और आपसी सामंजस्य बनाए रखने से जुड़ा है।

सोनिया गांधी ने इस पुस्तक को राजनीतिक दस्तावेज के बजाय अपने जीवन और रिश्तों की निजी यात्रा बताया है। उनके मुताबिक, इस किताब के जरिए वह अपनी कहानी खुद लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं।

संबंधित खबरें

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

देश
12 Nov 2026, 02:02 pm
कुलगाम में CRPF जवानों पर अचानक हुई फायरिंग, 46वीं बटालियन के 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

कुलगाम में CRPF जवानों पर अचानक हुई फायरिंग, 46वीं बटालियन के 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

देश
11 Nov 2026, 03:46 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल-इंदौर मेट्रो में आज से NCMC स्मार्ट कार्ड की सुविधा, कई शहरों में भी कर सकेंगे इस्तेमाल; जानें कीमत और फायदे

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में आज VVIP मूवमेंट: शिवराज की मां की त्रयोदशी में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता, देखें पूरी लिस्ट

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें