भोपाल में आज VVIP मूवमेंट: शिवराज की मां की त्रयोदशी में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता, देखें पूरी लिस्ट
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी की त्रयोदशी शांति भोज में शामिल होने आज भोपाल में VVIP मूवमेंट रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और कई राज्यों के मंत्री श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

Shivraj Singh Mother Terahvi: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन के बाद आयोजित त्रयोदशी शांति भोज में शामिल होने के लिए गुरुवार को देशभर के दिग्गज नेता भोपाल पहुंचेंगे। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, कृषि मंत्री और वरिष्ठ नेता राजधानी पहुंचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में किया जा रहा है। यहां पहुंचकर नेता दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
राजनाथ सिंह और ओम बिरला शाम को पहुंचेंगे भोपाल
बता दें, त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़े नेताओं का दौरा निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:55 बजे भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 1:05 बजे रवाना होंगे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 4:40 बजे राजधानी पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के शाम 6:10 बजे भोपाल से रवाना होने का कार्यक्रम है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा रात 12:25 बजे भोपाल पहुंचेंगे। उनका प्रस्थान कार्यक्रम समाप्त होने के बाद होगा।
तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
शिवराज सिंह चौहान की माताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री नेता शुभेंदु अधिकारी भी भोपाल पहुंचेंगे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
6 राज्यों के कृषि मंत्री भी पहुंचेंगे राजधानी
जानकारी के अनुसार, त्रयोदशी शांति भोज में अलग-अलग राज्यों के कृषि मंत्रियों की भी मौजूदगी रहेगी। उत्तर प्रदेश से सूर्य प्रताप शाही, हरियाणा से श्याम सिंह राणा और कृष्ण लाल पंवार, महाराष्ट्र से दत्तात्रेय विठोबा भरणे, मध्य प्रदेश से ऐदल सिंह कंसाना और आंध्र प्रदेश से किंजरापु अच्चन्नायडू भोपाल आएंगे। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का दौरा भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रहेगा। वहीं, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह के भोपाल पहुंचने का समय अभी तय नहीं हुआ है।
VVIP मूवमेंट को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम
हालांकि, राजधानी में एक साथ कई बड़े राजनीतिक चेहरों के आगमन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। वृंदावन गार्डन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। वीवीआईपी आवागमन के दौरान यातायात और सुरक्षा प्रबंधन पर भी नजर रखी जाएगी। शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। त्रयोदशी कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे नेताओं की मौजूदगी इस दुख की घड़ी में चौहान परिवार के प्रति एकजुटता और संवेदना का संदेश देगी।
किस नेता का कब होगा भोपाल आगमन?
- योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश): सुबह 11:55 बजे भोपाल आगमन, दोपहर 1:05 बजे प्रस्थान।
- राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री): शाम 4:40 बजे भोपाल आगमन, शाम 6:10 बजे प्रस्थान।
- ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष): शाम 4:40 बजे भोपाल आगमन, शाम 6:10 बजे प्रस्थान।
- विजय शर्मा (डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़): रात 12:25 बजे भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- सूर्य प्रताप शाही (कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश): सुबह 11:55 बजे भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- श्याम सिंह राणा (कृषि मंत्री, हरियाणा): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- दत्तात्रेय विठोबा भरणे (कृषि मंत्री, महाराष्ट्र): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- कृष्ण लाल पंवार (कृषि मंत्री, हरियाणा): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- ऐदल सिंह कंसाना (कृषि मंत्री, मध्य प्रदेश): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- किंजरापु अच्चन्नायडू (कृषि मंत्री, आंध्र प्रदेश): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- शुभेंदु अधिकारी (पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री): 12 नवंबर को भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- विजय कुमार सिन्हा (कृषि मंत्री, बिहार): निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपाल आगमन, कार्यक्रम के बाद प्रस्थान।
- गुरमीत सिंह (कृषि मंत्री, पंजाब): भोपाल आगमन का समय अभी निर्धारित नहीं है।

