Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशाल दांतों वाला जबड़ा, ग्रामीणों ने देवता मानकर शुरू की पूजा
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Datia Bypoll Result: जनता के फैसले ने बदली दतिया की राजनीति, जीत के बाद घनश्याम सिंह ने बताई बड़ी वजह

Datia Bypoll Result: जनता के फैसले ने बदली दतिया की राजनीति, जीत के बाद घनश्याम सिंह ने बताई बड़ी वजह

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि किसानों, युवाओं, महंगाई और जनता की नाराजगी ने कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

By Archana Yadav
4 Aug 2026
Datia Bypoll Result: जनता के फैसले ने बदली दतिया की राजनीति, जीत के बाद घनश्याम सिंह ने बताई बड़ी वजह
Ghanshyam Singh on Datia BJP Defeat

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज करने के बाद अपनी इस सफलता को जनता के विश्वास और सरकार के खिलाफ बढ़ती हुई नाराजगी से जोड़कर देखा। मीडिया से बातचीत में वे कुछ ऐसे ही बोले, कि किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े कई मुद्दों पर लोगों के अंदर असंतोष था , और वही चीज मतदान में साफ-साफ नजर भी आई। उनका दावा रहा कि जनता ने बदलाव का साथ दिया, और उसी वजह से कांग्रेस को जीत मिली। घनश्याम सिंह ने ये भी कहा कि क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना, और साफ़-सुथरी राजनीति जैसी बातों का फायदा उन्हें चुनाव में मिला।

सरकार पर भ्रष्टाचार , महंगाई जैसे आरोप

जीत के बाद घनश्याम सिंह ने प्रदेश सरकार को लेकर भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि आम जनता की दिक्कतों पर वैसी प्राथमिकता नहीं दी जा रही, बल्कि बड़े कारोबारियों के हितों को ज़्यादा तवज्जो मिल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और रोजमर्रा की चीजों में महंगाई की मार आम परिवार पर पड़ रही है। उनके मुताबिक इसी कारण लोगों का सरकार के प्रति गुस्सा/नाराजगी बढ़ी, और उसका असर उपचुनाव के नतीजों में भी दिखा।

किसानों और युवाओं के मुद्दे , बना चुनावी आधार

कांग्रेस विधायक ने खाद वितरण में लागू टोकन व्यवस्था पर तंज कसा। उनका कहना था कि कई किसानों के पास एंड्रॉयड फोन या फिर इंटरनेट की सुविधा नहीं होती, इसलिए उन्हें खाद लेने में परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, और ये व्यवस्था उनके लिए अनुकूल नहीं है, बस यूं समझिए कि ये सहज नहीं है। इसके अलावा उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और रोजगार के सीमित अवसरों को भी मुद्दा बताया। घनश्याम सिंह के अनुसार इन समस्याओं की वजह से युवा वर्ग सरकार से खासा खफा है।

महिलाओं और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल

घनश्याम सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े कई वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों में पहले जैसा उत्साह अब नहीं रह गया है। दतिया में नशे के बढ़ते व्यापार, सट्टे और जुए जैसी गतिविधियों पर भी उन्होंने चिंता जताई। उनका कहना था कि सबसे ज्यादा असर इन चीजों का युवाओं पर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे लगातार सकारात्मक राजनीति के पक्षधर हैं, और जनता ने उनकी इसी सोच पर भरोसा किया।

6016 वोटों से जीत, भीतरघात वाला विवाद भी चर्चा में

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों के अंतर से हरा दिया। चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भीतरघात का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस संगठन ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र भारती को पार्टी से निष्कासित कर दिया। अब घनश्याम सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता, जनता से किए गए वादों को पूरा करना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करना है।

संबंधित खबरें

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशाल दांतों वाला जबड़ा, ग्रामीणों ने देवता मानकर शुरू की पूजा

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशाल दांतों वाला जबड़ा, ग्रामीणों ने देवता मानकर शुरू की पूजा

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 01:19 pm
भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल

भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 01:00 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशाल दांतों वाला जबड़ा, ग्रामीणों ने देवता मानकर शुरू की पूजा

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल स्वच्छता अवॉर्ड की दौड़ से बाहर, इंदौर को मिल सकते हैं दो सम्मान; जानें किन शहरों के नाम शामिल

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पहली बार सजेगा महिला हॉकी का एशियाई मंच, 6 देशों की टीमें भिड़ेंगी; जानिए कितनी है एंट्री फीस

11 Nov 2026
मनोरंजन

ऑस्कर की रेस में शामिल हुए 'रामायण'! क्या भारत की दो फिल्मों को मिल सकता है मौका? जानिए पूरी प्रक्रिया

11 Nov 2026
देश

असम में एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा

11 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें