Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, दूसरे राउंड में BJP की बढ़त बरकरार

Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, दूसरे राउंड में BJP की बढ़त बरकरार

Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड के बाद BJP के आशुतोष तिवारी 965 वोट से आगे हैं। कांग्रेस के घनश्याम सिंह दूसरे और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव तीसरे स्थान पर हैं।

By Archana Yadav
3 Aug 2026
Datia Election Result 2026: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, दूसरे राउंड में BJP की बढ़त बरकरार
Datia Election Result 2026

Datia Election Result 2026: दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भाजपा के आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं।

दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 8253 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 7288 वोट और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 3650 वोट मिले हैं। इस राउंड के बाद आशुतोष तिवारी 965 वोट से आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड में भी BJP को बढ़त

इससे पहले पहले राउंड के रुझान में भाजपा को 4441 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 3532 वोट और आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले थे। पहले राउंड में भाजपा की बढ़त 909 वोट थी।

इसके बाद दूसरे राउंड में भी भाजपा ने बढ़त बनाए रखी। एक अपडेट में आशुतोष तिवारी करीब 1100 वोट से आगे बताए गए थे, जबकि दूसरे राउंड के ताजा आंकड़ों में उनकी बढ़त 965 वोट है।

15 राउंड में पूरी होगी मतगणना

दतिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती 15 राउंड में पूरी होगी। मतगणना के लिए टेबलों की व्यवस्था की गई है। हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दतिया में हो रही है। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

2.20 लाख से ज्यादा मतदाता, 1.57 लाख ने डाला वोट

दतिया विधानसभा सीट पर कुल 2,20,410 मतदाता थे। 30 जुलाई को हुए मतदान में 1,57,473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। इस उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अभी रुझान, नतीजे का इंतजार

फिलहाल मतगणना जारी है और सामने आए आंकड़े शुरुआती रुझान हैं। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। इसलिए अंतिम परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रत्याशी की जीत तय नहीं मानी जा सकती।

संबंधित खबरें

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026, 07:19 pm
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें