Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महा-धमाका! एक घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल में आज अटल पथ से रोशनपुरा तक BJP की पदयात्रा, इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक; जानिए क्या होगा बसों का रूट?

भोपाल में आज अटल पथ से रोशनपुरा तक BJP की पदयात्रा, इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक; जानिए क्या होगा बसों का रूट?

भोपाल में बुधवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा पहुंचेगी। भाजपा ने एक लाख लोगों के आने का दावा किया है। कार्यक्रम के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
4 Nov 2026
भोपाल में आज अटल पथ से रोशनपुरा तक BJP की पदयात्रा, इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक; जानिए क्या होगा बसों का रूट?
भोपाल में आज भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

BJP March in Bhopal: राजधानी भोपाल में आज भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत टीटी नगर के अटल पथ पर सभा से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पदयात्रा न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचेगी।

40-50 हजार लोग होगें शामिल

बता दें, इस आयोजन में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा भाजपा ने किया है। वहीं, यातायात पुलिस का अनुमान है कि कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोग पहुंच सकते हैं। भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बदली गई है। डायवर्जन के कारण राजधानी के कुछ स्कूलों ने बुधवार को छुट्टी भी घोषित की है।

सभा में शामिल होंगे नड्डा, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष

सूत्रों के मुताबिक, अटल पथ पर होने वाली सभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संबोधित करेंगे। दोनों संभागों की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी तय की गई है।

अलग-अलग समूह बनाएंगे स्वागत मंच

पदयात्रा के रास्ते में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और विभिन्न सामाजिक व जातीय समूहों की ओर से स्वागत मंच तैयार किए जा रहे हैं। थर्ड जेंडर समुदाय के लोग भी अलग मंच लगाकर यात्रा का स्वागत करेंगे। भाजपा इस आयोजन में समाज के अलग-अलग वर्गों की मौजूदगी दिखाने की तैयारी कर रही है।

अटल पथ से न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा पहुंचेगी यात्रा

सभा पूरी होने के बाद पदयात्रा अटल पथ से आगे बढ़ेगी और न्यू मार्केट से होते हुए रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचेगी। रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से न्यू मार्केट और आसपास के कारोबारी इलाकों में सामान्य आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इसे लेकर स्कूलों को आदेश जारी किए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इसे लेकर स्कूलों को आदेश जारी किए हैं।

इन चौराहों के आसपास रहेगा ट्रैफिक का दबाव

वहीं, कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। पुलिस के अनुसार भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास वाहनों की संख्या बढ़ सकती है।

1200 बसों और 2 हजार कारों के पहुंचने का अनुमान

यातायात पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 1200 बसें और 2 हजार चार पहिया वाहन भोपाल पहुंच सकते हैं। अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहनों के लिए प्रवेश मार्ग, यात्रियों को उतारने के स्थान और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

किस रास्ते से आएंगी बसें, कहां होगी पार्किंग?

  • विदिशा और रायसेन की बसें: पटेल नगर, खजूरी कलां तिराहा, पिपलानी रोड, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड-1 से होते हुए अपेक्स बैंक व टीटी क्रॉस पहुंचेंगी। यात्रियों को टीटी नगर स्टेडियम के पास उतारा जाएगा। बसों की पार्किंग एलएलए रेस्ट हाउस परिसर में रहेगी।
  • नर्मदापुरम, मंडीदीप और मिसरोद की बसें: नर्मदापुरम रोड, सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप और तुलसी नगर से होकर अटल पथ के पास यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास होगी।
  • सीहोर, रातीबड़ और नीलबड़ की बसें: रातीबड़, नीलबड़, साखी ढाबा तिराहा, भदभदा और भारत माता चौराहे से होते हुए जवाहर चौक पहुंचेंगी। यहां यात्रियों को उतारने के बाद बसें मॉडल स्कूल में पार्क की जाएंगी।
  • मुबारकपुर बायपास से आने वाली बसें: मुबारकपुरा, गांधीनगर, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक, बाणगंगा और रंगमहल के रास्ते कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट तक आएंगी। पार्किंग टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास रहेगी।
  • पुराने शहर से आने वाली बसें: भारत टॉकीज, लिली चौराहा, कंट्रोल रूम, गांधी पार्क और रोशनपुरा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्रियों को उतारेंगी। इनके लिए लाल परेड मैदान, रविंद्र भवन और खटलापुरा रोड पर पार्किंग तय की गई है।

कार्यक्रम के दौरान शहर के मध्य हिस्से में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को तय डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था के अनुसार ही रास्ता चुनना होगा। 

संबंधित खबरें

सीहोर में आग ने उजाड़े किसानों के अरमान! 20 ट्रॉली भूसा और लाखों का सामान खाक, जानिए क्या है मामला?

सीहोर में आग ने उजाड़े किसानों के अरमान! 20 ट्रॉली भूसा और लाखों का सामान खाक, जानिए क्या है मामला?

मध्यप्रदेश
10 Nov 2026, 12:19 pm
MP में हर साल बनेंगे गोवंश के 1 लाख भ्रूण, CM मोहन यादव ने किया 50 एकड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

MP में हर साल बनेंगे गोवंश के 1 लाख भ्रूण, CM मोहन यादव ने किया 50 एकड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

मध्यप्रदेश
10 Nov 2026, 11:48 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महा-धमाका! एक घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे

10 Nov 2026
मध्यप्रदेश

सीहोर में आग ने उजाड़े किसानों के अरमान! 20 ट्रॉली भूसा और लाखों का सामान खाक, जानिए क्या है मामला?

10 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में हर साल बनेंगे गोवंश के 1 लाख भ्रूण, CM मोहन यादव ने किया 50 एकड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

10 Nov 2026
देश

जब सोनिया गांधी ने PM बनने के लिए कह दी थी 'हां'! ‘Belonging: A Journey of Love’ में कई अनकहे किस्सों का हुआ खुलासा

10 Nov 2026
देश

दिवाली की रात मां लक्ष्मी के 18 पुत्रों का करें स्मरण, घर में होगी धन की वर्षा;  जानें नाम और जाप का तरीका

7 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें