Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›सीहोर में आग ने उजाड़े किसानों के अरमान! 20 ट्रॉली भूसा और लाखों का सामान खाक, जानिए क्या है मामला?

सीहोर में आग ने उजाड़े किसानों के अरमान! 20 ट्रॉली भूसा और लाखों का सामान खाक, जानिए क्या है मामला?

सीहोर जिले के जमुनिया हटे सिंह गांव में आगजनी से कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ। हादसे में करीब 20 ट्रॉली भूसा, कृषि उपकरण और घरेलू सामान जल गया। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से सर्वे और मुआवजे की मांग की है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
10 Nov 2026
सीहोर में आग ने उजाड़े किसानों के अरमान! 20 ट्रॉली भूसा और लाखों का सामान खाक, जानिए क्या है मामला?
सीहोर के गांव में भीषण आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान।

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आगजनी की एक घटना ने कई ग्रामीण परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इच्छावर तहसील के जमुनिया हटे सिंह गांव में लगी आग ने देखते ही देखते बड़ी मात्रा में भूसा, खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और घरों का सामान अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

आग की लपटों में समा गया भूसा और सामान

जानकारी के अनुसार, गांव में भोजराज, दिलीप और महेश के यहां आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवारों को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया। करीब 20 ट्रॉली भूसा जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और घरेलू सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई।

पशुओं के चारे का संकट, खेती-किसानी पर भी असर

बता दें, इस घटना से प्रभावित परिवारों के सामने अब दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है। एक ओर उनकी घरेलू और कृषि सामग्री नष्ट हो गई, वहीं दूसरी ओर पशुओं के लिए जमा किया गया भूसा भी जल गया। साथ ही एक गाय और एक भैंस भी इस अग्निकांड से प्रभावित हुई हैं। भूसे के नष्ट होने से पशुओं के चारे की व्यवस्था करना परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं खेती के उपकरणों के जलने से आगामी कृषि कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार

वहीं, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कराने और नुकसान का वास्तविक आकलन करने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि राजस्व विभाग की टीम सर्वे कर प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए।

संबंधित खबरें

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:25 pm
बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:30 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें