‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महा-धमाका! एक घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने टिकट बिक्री के मामले में नया इतिहास रच दिया है। BookMyShow पर फिल्म के एक घंटे में 1.40 लाख से ज्यादा टिकट बिके है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग के आंकड़े भी चर्चा में हैं। BookMyShow पर एक घंटे में 1.40 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हुई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के नाम था। खास बात यह है कि फिल्म ने ये आंकड़े दिवाली के बाद वाले सोमवार को हासिल किए हैं।
टिकट बुकिंग में पुराने रिकॉर्ड हुए पीछे
बता दें, ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में इससे पहले ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के नाम चर्चा में रहे थे। ‘धुरंधर 2’ ने BookMyShow पर एक घंटे में करीब 1.09 लाख टिकट बेचे थे, जबकि ‘पुष्पा 2’ का आंकड़ा लगभग 1.08 लाख बताया गया था। लेकिन अब ‘रामायण’ ने टिकट बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। BookMyShow पर एक घंटे में 1.40 लाख से अधिक टिकट बिकने के साथ फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

रणबीर कपूर के राम अवतार को देखने उमड़ रहे दर्शक
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है, जबकि यश भी अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार इस बड़े बजट की फिल्म को भव्य स्तर पर पेश किया गया है। पौराणिक कथा, शानदार विजुअल्स और चर्चित कलाकारों की मौजूदगी ने रिलीज से पहले ही इसे दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना दिया था।
पांचवें दिन भी कमाई की रफ्तार बरकरार
जानकारी के अनुसार, फिल्म के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर भी बड़े आंकड़े सामने आए हैं। सोमवार को फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमाई का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिलहाल ‘रामायण’ की चर्चा सिर्फ इसके कलाकारों और कहानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके नाम दर्ज हो रहे कथित रिकॉर्ड भी मनोरंजन जगत में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

