Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मनोरंजन›पहले कॉमेडी, फिर सस्पेंस का तड़का! पंकज-अदिति की 'पारिवारिक मनुरंजन' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म?

पहले कॉमेडी, फिर सस्पेंस का तड़का! पंकज-अदिति की 'पारिवारिक मनुरंजन' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म?

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कहानी में कुंवारे रंजन दुबे के घर नई हाउस मैनेजर हेलेन आती है, लेकिन उसके गायब होने और पुलिस की एंट्री से मामला रहस्यमयी हो जाता है। फिल्म 13 नवंबर 2026 को Sony LIV पर आएगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
4 Nov 2026
पहले कॉमेडी, फिर सस्पेंस का तड़का! पंकज-अदिति की 'पारिवारिक मनुरंजन' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म?
'पारिवारिक मनुरंजन' का ट्रेलर रिलीज

Parivarik Manuranjan Trailer Release: पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की नई फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शुरुआत में यह कहानी एक कुंवारे शख्स और उसके घर आई नई हाउस मैनेजर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। घर में खुशियों और हलचल का माहौल बनता है, लेकिन अचानक पुलिस की एंट्री कहानी को नया मोड़ दे देती है। करीब दो मिनट के ट्रेलर में कॉमेडी के साथ सस्पेंस की झलक भी देखने को मिलती है।

कुंवारे रंजन दुबे को मिली नई हाउस मैनेजर

बता दें, फिल्म में पंकज त्रिपाठी रंजन दुबे का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने घर के काम संभालने के लिए एक हाउस मैनेजर की तलाश में हैं। वह ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो खाना बनाने से लेकर घर की साफ-सफाई तक की जिम्मेदारी उठा सके। इसके लिए रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त रखी गई है।

इसी बीच अदिति राव हैदरी की एंट्री हेलेन के रूप में होती है। हेलेन घर की जिम्मेदारी संभालने लगती है और रंजन दुबे भी उसके आने से काफी खुश नजर आते हैं। दोनों के बीच बनती सहजता और घर में आए बदलाव ट्रेलर के शुरुआती हिस्से को हल्का-फुल्का अंदाज देते हैं।

हेलेन को देखकर मोहल्ले में शुरू हुई चर्चा

हेलेन के आने के बाद रंजन दुबे के घर का माहौल बदल जाता है। उसकी मौजूदगी मोहल्ले में भी चर्चा का विषय बन जाती है। लोगों को हैरानी होती है कि हेलेन उनके घर में मेहमान नहीं, बल्कि पूरे समय रहने वाली हाउस मैनेजर है।

दुबे जी के लिए सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, लेकिन कहानी में अचानक नया मोड़ आता है। एक दिन पुलिस उनके घर पहुंचती है और पूछती है कि क्या मन्नू जोशी यहीं रहती हैं? इसके बाद ट्रेलर का माहौल कॉमेडी से रहस्य की ओर बढ़ने लगता है।

हेलेन के गायब होने से बढ़ा सस्पेंस

वहीं, ट्रेलर में आगे हेलेन को किसी से छिपकर फोन पर बात करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद पता चलता है कि वह अचानक गायब हो गई है। रंजन दुबे और मोहल्ले के लोग उसे तलाशने के लिए पुलिस तक पहुंचते हैं।

पुलिस की पूछताछ के दौरान यह सवाल भी उठता है कि क्या हेलेन अपने साथ कोई सामान लेकर गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दुबे जी का टूटा हुआ दिल और उनका खुद को बदलने का फैसला कहानी में एक नया कॉमिक मोड़ जोड़ता है। ट्रेलर में उनका संवाद, 'बहुत रह लिया बेटा बनकर, अब अल्फा बनने का वक्त आ गया है', खास ध्यान खींचता है।

वरुण वी. शर्मा ने किया है निर्देशन

जानकारी के मुताबिक, 'पारिवारिक मनुरंजन' का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा बृजेंद्र काला, अली अब्बास जफर और वरुण वी. शर्मा ने मिलकर लिखी है। इसके डायलॉग बृजेंद्र काला ने तैयार किए हैं।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार साथ नजर आएंगे। इनके अलावा बृजेंद्र काला भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने प्रोड्यूस किया है। अली अब्बास जफर इस प्रोजेक्ट के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स के अनुसार, 'पारिवारिक मनुरंजन' 13 नवंबर 2026 को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी और रहस्य का मेल दिखाया गया है। अब दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है, ताकि पता चल सके कि हेलेन कौन है और उसके अचानक गायब होने के पीछे क्या कहानी है।

संबंधित खबरें

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

मनोरंजन
12 Nov 2026, 03:25 pm
ऑस्कर की रेस में शामिल हुई 'रामायण'! क्या भारत की दो फिल्मों को मिल सकता है मौका? जानिए पूरी प्रक्रिया

ऑस्कर की रेस में शामिल हुई 'रामायण'! क्या भारत की दो फिल्मों को मिल सकता है मौका? जानिए पूरी प्रक्रिया

मनोरंजन
11 Nov 2026, 11:54 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें