Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›राजनीति›Shehzad Poonawalla: BJP छोड़कर अलग हुए शहजाद पूनावाला, X प्रोफाइल से भी हटाया ‘National Spokesperson’ पद

Shehzad Poonawalla: BJP छोड़कर अलग हुए शहजाद पूनावाला, X प्रोफाइल से भी हटाया ‘National Spokesperson’ पद

BJP के चर्चित टीवी चेहरों में शामिल शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। इस्तीफे से पहले उन्होंने अपने X प्रोफाइल से ‘BJP National Spokesperson’ का पद भी हटा दिया।

By Archana Yadav
31 Jul 2026
Shehzad Poonawalla: BJP छोड़कर अलग हुए शहजाद पूनावाला, X प्रोफाइल से भी हटाया ‘National Spokesperson’ पद
कार्यक्रम के दौरान संबोधन देते हुए शहजाद पूनावाला

BJP के चर्चित प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफे के बाद बढ़ीं अटकलें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख टीवी चेहरों में शामिल शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने फैसले के पीछे निजी कारण बताए हैं। इस्तीफे से ठीक पहले उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल से ‘BJP National Spokesperson’ का पद भी हटा दिया, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

X प्रोफाइल से हटाया राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद

गुरुवार को शहजाद पूनावाला ने अपने X प्रोफाइल का बायो अपडेट किया। उन्होंने ‘BJP National Spokesperson’ हटा दिया। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन से जुड़ी लाइन अब भी उनके प्रोफाइल में मौजूद है। नए बायो में उन्होंने खुद को लेखक भी बताया है।

कांग्रेस से BJP तक का राजनीतिक सफर

शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वर्ष 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रक्रिया में राहुल गांधी को फायदा पहुंचाने के लिए गड़बड़ी की गई। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और बाद में BJP में शामिल हो गए।

BJP में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। इसके बाद वह लगातार टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते रहे और जल्द ही BJP के प्रमुख मीडिया चेहरों में शामिल हो गए।

पहले भी दिए थे सक्रिय राजनीति छोड़ने के संकेत

इस्तीफे से कुछ समय पहले शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना टीवी इंटरव्यू साझा किया था। उस दौरान उन्होंने संकेत दिए थे कि शायद अब उनके लिए सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ने का समय आ गया है।

हालांकि, पार्टी छोड़ने की वजह को लेकर उन्होंने केवल निजी कारणों का ही उल्लेख किया है। अब तक BJP या शहजाद पूनावाला की ओर से इस फैसले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

तहसीन पूनावाला के छोटे भाई हैं शहजाद

शहजाद पूनावाला, कांग्रेस नेता और राजनीतिक टिप्पणीकार तहसीन पूनावाला के छोटे भाई हैं। BJP में शामिल होने के बाद दोनों भाई अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के साथ सक्रिय रहे। कई टीवी डिबेट में दोनों आमने-सामने भी दिखाई दिए, जहां राजनीतिक मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली।

अब सबकी नजर अगले कदम पर

शहजाद पूनावाला ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस्तीफे के बाद वह आगे किस राजनीतिक या सार्वजनिक भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल उनके इस्तीफे और X प्रोफाइल में किए गए बदलाव के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

संबंधित खबरें

MP News: कैबिनेट में रुका विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव, अब SC में सरकार देगी एफिडेविट !

MP News: कैबिनेट में रुका विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव, अब SC में सरकार देगी एफिडेविट !

मध्यप्रदेश
25 Aug 2026, 03:53 pm
संसद का मानसून सत्र हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में सिर्फ 4 मिनट चली कार्यवाही; राज्यसभा में खनन विधेयक पास

संसद का मानसून सत्र हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में सिर्फ 4 मिनट चली कार्यवाही; राज्यसभा में खनन विधेयक पास

देश
13 Aug 2026, 03:32 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें