Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल क्लिक करते ही खाते से उड़ गए ₹1.02 लाख

RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल क्लिक करते ही खाते से उड़ गए ₹1.02 लाख

राजगढ़ के खिलचीपुर में RTO चालान के नाम पर किसान को WhatsApp पर APK फाइल भेजी गई। फाइल खोलने और OTP आने के बाद बैंक खातों से करीब ₹1.02 लाख निकल गए। पीड़ित ने बैंक खातों पर होल्ड लगवाकर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज किया।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
21 Sept 2026
RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल क्लिक करते ही खाते से उड़ गए ₹1.02 लाख
RTO चालान के नाम पर किसान से ठगी

Rajgarh News:  ऑनलाइन ठगी करने वालों ने अब RTO चालान के नाम पर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुराकलां गांव में एक किसान के बैंक खातों से करीब ₹1.02 लाख निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मोबाइल पर WhatsApp के जरिए RTO चालान से जुड़ी बताई गई एक APK फाइल भेजी गई थी। फाइल खोलने के बाद मोबाइल पर OTP आया और इसके बाद बैंक खाते से रकम कटने की जानकारी मिली।

WhatsApp पर आई संदिग्ध APK फाइल

शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे किसान के मोबाइल पर ‘RTO CALAN 1000 FUD.apk’ नाम की फाइल WhatsApp के जरिए भेजी गई। इसे RTO चालान से संबंधित समझकर खोलने के बाद OTP प्राप्त हुआ। इसके कुछ समय बाद बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹5 हजार कट गए। शुरुआत में इसे सामान्य ट्रांजेक्शन समझा गया, लेकिन अगले दिन खाते से बड़ी रकम निकलने की जानकारी सामने आई।

पिता के खाते से भी निकली बड़ी रकम

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 18 सितंबर को उसने Google Pay के जरिए ₹50-₹50 हजार के दो ट्रांजेक्शन किए और कुल ₹1 लाख अपने पिता के बैंक खाते में भेजे थे। उसी शाम करीब 7 बजे मोबाइल पर खाते से ₹17 हजार कटने का मैसेज आया। बैंक बैलेंस की जांच करने पर पता चला कि पिता के खाते से भी कुल ₹97,945 निकाले जा चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों बैंक खातों पर होल्ड लगवाया गया। साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि WhatsApp पर भेजी गई APK फाइल खोलने के बाद यह साइबर ठगी हुई।

संबंधित खबरें

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:25 pm
बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:30 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें