Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। पार्टी प्रत्याशी की शिकायत के बाद भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों पर यह कार्रवाई की गई। अब इस फैसले के राजनीतिक असर पर सभी की नजर है।

By Archana Yadav
3 Aug 2026
कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को किया निलंबित, दतिया उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई
Rajendra Bharti Suspended

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की राजनीति वाली मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही हैं, या यू कहें कि और बढ़ती जा रही हैं। पहले हाईकोर्ट के फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई ,फिर उपचुनाव के दौरान उन्होंने खुद और अपने परिवार के किसी सदस्य को टिकट न देने की अपील कर दी,। अब कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और भीतरघात जैसे आरोपों के बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। ये कार्रवाई दतिया उपचुनाव के दौरन पार्टी प्रत्याशी की शिकायत को आधार मानकर हुई है। फिलहाल इस फैसले पर राजेंद्र भारती की ओर से कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,।

भीतरघात की शिकायत के बाद कांग्रेस ने लिया फैसला

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के भीतर राजेंद्र भारती को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पार्टी नेतृत्व को एक शिकायत भेजी, और उसमें आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव के वक्त अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। शिकायत में भाजपा से सांठगांठ जैसी बातें भी कही गईं, और ये भी कहा गया कि उन्होंने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया । शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस संगठन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की ,और राजेंद्र भारती की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद खाली हुई थी दतिया सीट

राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता हाईकोर्ट से तीन साल की सजा मिलने के बाद समाप्त हो गई थी। जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत सदस्यता खत्म होने के बाद दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ। चुनाव की घोषणा के समय राजेंद्र भारती ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि कांग्रेस उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को उम्मीदवार न बनाए। इसके बाद पार्टी ने घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

प्रचार से दूरी बनी रही, चर्चा का केंद्र भी यही

उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दतिया में प्रचार करते दिखे, लेकिन पूरे चुनावी अभियान में राजेंद्र भारती की गैरमौजूदगी लगातार चर्चा में रही। मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने संगठन के सामने औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें संगठन का पूरा सहयोग नहीं मिला। इसके बाद पार्टी स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज़ हुई,।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया निलंबन आदेश

मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का आदेश जारी किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह निर्णय चुनाव के बाद मिली शिकायतों और संगठनात्मक रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। हालांकि कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से विस्तृत वजहें नहीं बताई हैं। दूसरी तरफ राजेंद्र भारती पहले भी इन आरोपों को निराधार कह चुके हैं। ताजा निलंबन पर भी उनकी ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,।

दतिया की राजनीति में आगे क्या होगा?

राजेंद्र भारती काफी समय तक दतिया में कांग्रेस के प्रमुख चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका निलंबन, सिर्फ एक अनुशासनात्मक कार्रवाई भर नही, बल्कि पार्टी के भीतर एक कड़ा संदेश भी माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस फैसले का असर दतिया की स्थानीय राजनीति के अलावा कांग्रेस के संगठनात्मक समीकरणों पर भी पड़ सकता है। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि पार्टी आगे कौन सा कदम उठाती है, और राजेंद्र भारती इस पूरे घटनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं,।

संबंधित खबरें

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026, 07:19 pm
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें