Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
खेती में बढ़ेगा निवेश, घटेगी लागत! MP सरकार ने किसानों के लिए तैयार किया नया विजन, CM मोहन यादव ने बताया पूरा रोडमैप
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›दिल्ली के चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 लोगों की मौत; मलबे में 15 के दबे होने की आशंका

दिल्ली के चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 लोगों की मौत; मलबे में 15 के दबे होने की आशंका

दिल्ली के चांदनी चौक में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। NDRF, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। इस साल यह छठा बड़ा हादसा है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
5 Nov 2026
दिल्ली के चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 लोगों की मौत; मलबे में 15 के दबे होने की आशंका
चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हुई।

Building Collapse in Chandni Chowk: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, करीब 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। NDRF, दमकल विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9:50 बजे गली सत्तारा में हुआ। यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के नजदीक है। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इसके बाद NDRF, दिल्ली पुलिस और MCD की टीमें भी बचाव अभियान में शामिल हो गईं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। अभी तक दो शव बाहर निकाले जा चुके हैं। राहत अभियान के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अंदर कितने लोग मौजूद थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन में NDMC, दिल्ली पुलिस और MCD की टीमें भी जुटी हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में NDMC, दिल्ली पुलिस और MCD की टीमें भी जुटी हैं।

3-4 महीने से चल रहा था निर्माण कार्य

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमारत में पिछले तीन से चार महीने से निर्माण का काम चल रहा था। बिल्डिंग में तीन-चार लिंटर डाले जा चुके थे। हादसे के वक्त वहां करीब तीन से चार लोग मौजूद थे।

AAP नेता ने सरकार और MCD पर उठाए सवाल

बता दें, हादसे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार और MCD की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए जाने के बावजूद शहर में इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

भारद्वाज ने सरकारी विभागों में कथित रिश्वतखोरी का आरोप भी लगाया। उनका दावा है कि कुछ इमारतों पर कार्रवाई होती है, जबकि दूसरी जगहों पर नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने दमकल विभाग और SDM कार्यालयों में भी वसूली के आरोप लगाए। इसके साथ ही ग्रेटर कैलाश-2 में दो जिम को सील किए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए।

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने के 5 बड़े हादसे

चांदनी चौक की घटना को इस साल दिल्ली में इमारत गिरने का छठा बड़ा हादसा बताया जा रहा है। इससे पहले पांच घटनाओं में कुल 21 लोगों की जान जा चुकी है।

1. सैदुलाजाब, 30 मई: वेस्टर्न मार्ग पर चार मंजिला व्यावसायिक इमारत ढह गई थी। यहां कोचिंग सेंटर, कैफे और ऑफिस संचालित थे। हादसे में छह लोगों की मौत हुई और 13 घायल हुए।

2. रोहिणी, 8 जुलाई: सेक्टर-16 में बारिश के दौरान दो निर्माणाधीन इमारतें गिर गई थीं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई।

3. करोल बाग, 21 अगस्त: रेगरपुरा इलाके में प्यारे लाल रोड पर एक इमारत का हिस्सा गिर गया था। वहां तोड़फोड़ का काम चल रहा था। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई और दो लोग घायल हुए।

4. सत्य निकेतन, 6 सितंबर: यहां पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें लड़कों का PG संचालित था। हादसे में सात लोगों की मौत हुई और पांच घायल हुए।

5. सीमापुरी, 7 अक्टूबर: चार मंजिला इमारत का अगला हिस्सा गिरने से आसपास के लोग भी प्रभावित हुए। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई और आठ घायल हुए।

चांदनी चौक में ताजा हादसे के बाद एक बार फिर दिल्ली की पुरानी और निर्माणाधीन इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

संबंधित खबरें

कुलगाम में CRPF जवानों पर अचानक हुई फायरिंग, 46वीं बटालियन के 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

कुलगाम में CRPF जवानों पर अचानक हुई फायरिंग, 46वीं बटालियन के 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

देश
11 Nov 2026, 03:46 pm
असम में एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा

असम में एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा

देश
11 Nov 2026, 11:09 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

खेती में बढ़ेगा निवेश, घटेगी लागत! MP सरकार ने किसानों के लिए तैयार किया नया विजन, CM मोहन यादव ने बताया पूरा रोडमैप

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में विराजेंगे गोपाल कृष्ण: CM मोहन यादव का बयान चर्चा में

11 Nov 2026
देश

कुलगाम में CRPF जवानों पर अचानक हुई फायरिंग, 46वीं बटालियन के 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

11 Nov 2026
विदेश

कोविड के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई टेंशन, 8 देशों में मिले मामले; जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशाल दांतों वाला जबड़ा, ग्रामीणों ने देवता मानकर शुरू की पूजा

11 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें