Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›‘शिवानी के बिना नहीं रह सकता…’ भोपाल में करवा चौथ के बाद पति-पत्नी की मौत, साथ खोला था व्रत

‘शिवानी के बिना नहीं रह सकता…’ भोपाल में करवा चौथ के बाद पति-पत्नी की मौत, साथ खोला था व्रत

भोपाल के खजूरी इलाके में करवा चौथ के अगले दिन शिवानी और उनके पति सूरज अहिरवार की मौत हो गई। दोनों की मौत कुछ घंटों के अंतराल में हुई। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
30 Oct 2026
‘शिवानी के बिना नहीं रह सकता…’ भोपाल में करवा चौथ के बाद पति-पत्नी की मौत, साथ खोला था व्रत
भोपाल में दंपती की मौत

Bhopal Couple Death Case:  राजधानी भोपाल के खजूरी इलाके में करवा चौथ के अगले दिन एक दंपती की मौत का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय शिवानी और उनके 26 वर्षीय पति सूरज अहिरवार की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात शिवानी घर में मृत मिलीं। कुछ घंटे बाद सूरज का शव घर से करीब 100 मीटर दूर मिला।

2021 में हुई थी दोनों की शादी

पुलिस के अनुसार, शिवानी और सूरज ने वर्ष 2021 में प्रेम विवाह किया था। दोनों बरखेड़ा बोंदर में रहते थे। सूरज खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता था। दंपती की कोई संतान नहीं थी। पुलिस इस पहलू सहित पारिवारिक परिस्थितियों की भी जानकारी जुटा रही है।

करवा चौथ पर साथ खोला था व्रत

परिजनों का कहना है कि शिवानी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। रात में दोनों ने साथ बैठकर व्रत खोला और भोजन किया। इसके बाद करीब 11:30 बजे सूरज घर से बाहर चला गया। उसके अचानक चले जाने से शिवानी नाराज थीं और वह चाहती थीं कि त्योहार के दिन पति उनके साथ समय बिताए। जिसके बाद शिवानी अपने पति से नाराज हो गई।

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे सूरज घर लौटा तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने एक छेद से अंदर झांककर देखा। वहां शिवानी का शव फंदे से लटका हुआ था।

पत्नी की मौत का लगा सदमा

बता दें, पत्नी को फंदे पर लटका देखकर सूरज ने इसकी जानकारी घर में मौजूद अपनी दादी को दी। इसके बाद परिजनों की मदद से किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया और शिवानी को फंदे से नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।

इसी बीच सूरज किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। परिजन और ग्रामीण उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 5 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर एक पेड़ पर सूरज का शव फंदे से लटका मिला। एक ही रात में पति-पत्नी की मौत से परिवार में मातम छा गया।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

वहीं, खजूरी थाने के एसआई बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी के बीच नाराजगी की जानकारी मिली है। मौतों के कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित खबरें

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:25 pm
बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:30 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 9 शहरों ने स्वच्छता में गाड़ा सफलता का झंडा, उज्जैन-देवास को पहली रैंक

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

बहन से टीका लगवाकर घर लौटा युवक, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर; सुसाइड नोट भी बरामद

12 Nov 2026
मनोरंजन

छठ पूजा पर रिलीज हुआ ‘बुलाए छठी मां’, श्रेया घोषाल की आवाज ने बांधा समां; फैंस बोले- जय छठी मैया

12 Nov 2026
देश

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, कैबिनेट ने ‘युगे युगीन भारत’ प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

12 Nov 2026
विदेश

न्यूयॉर्क में 96 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत: रेस्क्यू में जुटे 250 राहतकर्मी

12 Nov 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें