Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›CM Mohan Yadav: निवाड़ी को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 163 करोड़ से ज्यादा के 59 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

CM Mohan Yadav: निवाड़ी को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 163 करोड़ से ज्यादा के 59 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी में 163 करोड़ रुपए से ज्यादा के 59 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 44 कार्यों का लोकार्पण और 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

By Archana Yadav
27 Jul 2026
CM Mohan Yadav: निवाड़ी को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 163 करोड़ से ज्यादा के 59 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: निवाड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी में विकास कार्यों की सौगात देते हुए 163 करोड़ रुपए से ज्यादा के 59 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने 109 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जबकि 54 करोड़ रुपए से ज्यादा के 15 कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास सरकार की प्राथमिकता है और क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा।

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब, युवा, महिलाओं और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इस साल प्रदेश में 14 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के साथ दूध उत्पादन, मछली पालन और सिंघाड़े की खेती जैसी गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाना है, ताकि किसानों की आमदनी के नए रास्ते खुल सकें।

नया कलेक्ट्रेट और 100 बेड का जिला अस्पताल

इसके साथ ही निवाड़ी को मिली बड़ी सौगातों में 25 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बना नया संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन भी शामिल है। इसके साथ ही करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से 100 बिस्तरीय जिला अस्पताल के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा कई सड़कों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष विंग, संजीवनी क्लीनिक और आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े काम भी पूरे हुए हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से जिले के लोगों को प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

केन-बेतवा परियोजना से किसानों को फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना काफी अहम है। इसका लाभ क्षेत्र के कई जिलों के साथ निवाड़ी को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि निवाड़ी के 168 गांवों के लाखों किसानों को इस परियोजना से फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी और खेती को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथ्वीपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि बुंदेलखंड में विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी तैयार हों। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होने से आने वाले समय में उद्योग और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

'रामराजा सरकार' को नमन कर बोले- विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा निवाड़ी

मुख्यमंत्री ने ओरछा के रामराजा सरकार को नमन करते हुए कहा कि निवाड़ी और ओरछा की अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान है। यह क्षेत्र वीरों और महापुरुषों की धरती रहा है। सरकार का प्रयास है कि इस ऐतिहासिक क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी जाए और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिलें।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निवाड़ी में शुरू किए गए विकास कार्य आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

संबंधित खबरें

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026, 07:19 pm
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें