Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में भेजे 3308 करोड़ रुपए

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में भेजे 3308 करोड़ रुपए

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82.70 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3308 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

By Archana Yadav
28 Jul 2026
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: खंडवा में CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में भेजे 3308 करोड़ रुपए
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 3308 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और आधुनिक खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी ली।

किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेती को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। उन्होंने किसानों से इस महोत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

आधुनिक और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय बदल चुका है और पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से मिट्टी की जांच कराने, जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने और प्राकृतिक व जैविक खेती की ओर बढ़ने की अपील की। साथ ही फसल विविधीकरण अपनाकर आय बढ़ाने की सलाह भी दी।

किसानों को एक साथ मिले 4 हजार रुपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और सरकार उनके सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में एक साथ 4 हजार रुपए की सहायता राशि पहुंचाई गई है।

सिंचाई, बिजली और दूध उत्पादन पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है और किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बारिश के बाद किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने की योजना है। साथ ही राज्य सरकार दूध उत्पादन को बढ़ावा दे रही है और इसे मौजूदा 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश एक समान कानून की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने बताया कि अगले महीने से प्रदेश में सरकारी रोडवेज बस सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

खंडवा के लिए कीं अहम घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा मूंदी से खंडवा तक नई सड़क बनाने की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के टेंडर 15 सितंबर से पहले जारी कर दिए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट किसानों, मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित भी किया गया।

संबंधित खबरें

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026, 07:19 pm
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें